Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

2 Aug 2023

#477 Badlav

                                                                 बदलाव

                                        Image Courtesy:Google

बदलाव है ज़रूरी 

ज़िन्दगी के हर पड़ाव में

कैसे है आगे बढ़ना 

सिखाता है बदलाव |

बड़ा लम्बा है सफर

हर तरफ है कठिनाई

क्या कोई एक बार ही

पार कर सकता है तूफ़ान को?

बदलते हुए ऋतुओं में

ढल सकता है खुदको

समझौता कर सकता है

हर परिस्थिति में ?

ये सिर्फ और सिर्फ संभव है

बदलाव में |

खुदको बदलें में

हर मुश्किल को सामना करने में

चुनौतियों को स्वीकार करने में

और आगे प्रयास करने में |

न जाने कितने युवायें

फसें हैं अपने ज़िद में

खुद को अड़े रहने की ज़िद में

खुद को न बदल ने की ज़िद में |

अंत में चला जाता है

कीमती समय और उसके बोल

रह जाता है पश्चात्ताप | 

बदलना है निश्चय ही 

समय चक्र के साथ

निरंतर प्रयास से

ताकि बढ़ते रहे आगे

अपनी आकांक्षायों की ओर |


SWETA SARANGI

2.08.2023

11 Dec 2016

#218 Jazba- जज़्बा


Image result for determination
जज़्बा 
हो सबमें कुछ करने का जज़्बा
कुछ बनने का सपना
हो सबका पूरा
हिम्मत न हारें क्योंकि
आने वाला है नया सवेरा
चमकेगा भाग्य का तारा
युध्दभूमि ही आमंत्रण देती
समय चक्रव्यूह रचाता
जीवन अब व्यर्थ न होगा
हर क्षण साहस से जुड़ा
असंभव तो बस मन का धोखा
सम्भावना को जो हमेशा रोकता
जीवन का लक्ष्य है अब पहचानना
कायरता से पीछे नहीं हटना
आये हैं कुछ करने के लिए
हम हैं न बूझने वाले दीए
ऐसा हो सबका जलता जज़्बा
कुछ बनने का सपना
हो सबका पूरा
Image result for determination

- स्वाती सडंगी

6 Dec 2016

#216 Kuchh likha hai maine aaj



कुछ लिखा है मैंने आज
बड़ी कोशिशों के बाद
जब मिले  प्रेरणा के स्रोत अनगिनत 
बन जाएँ जीवन के पल अनमोल
मुश्किलें भी लगे आसान
मन करे छूलूं आसमान
चुनिंदा शब्दों के साथ
कलम  को पकड़ी मैं एक रात
लिखूँ तो लिखूँ क्या अब
भावनाएं मेरे करें मुझे निशब्द
खोलूँ मैं शब्दों का पिटारा
दिखता जैसे झिलमिलाता तारा 
सजालूँ मैं उन्हें अब कागज़ पर 
जिनसे मेरी हटी न नज़र 
कुछ लिखा है मैंने आज 

कई सदियों के बाद 

- स्वाती सडंगी